By: एजेंसी | Updated at : 15 Oct 2018 08:45 PM (IST)
मुंबई: दशहरा को धमाकेदार बनाने के लिए दो बड़ी हिंदी फिल्में विपुल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' और अमित शर्मा की 'बधाई हो' की रिलीज में आखिरी समय पर बदलाव किया गया है. दोनों फिल्में अब अपनी निर्धारित रिलीज से एक दिन पहले 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं. पहले यह दोनों फिल्में 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थीं. अब इन दोनों के निर्माताओं ने अपनी-अपनी फिल्मों को एक दिन पहले रिलीज करने का संयुक्त फैसला लिया है.
'नमस्ते इंग्लैंड' के निर्देशक विपुल शाह ने इस बारे में बताया, "यह स्वाभाविक फैसला है. इस साल दशहरा 18 और 19 अक्टूबर, दोनों दिन मनाया जाएगा. इसलिए हम चाहते हैं कि दर्शक दोनों दिन फिल्मों का आनंद ले सकें."
'बधाई हो' में आयुषमान खुराना मुख्य किरदार में नजर आएंगे. वहीं, 'नमस्ते लंदन' की सीक्वल 'नमस्ते इंग्लैंड' में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं. दोनों फिल्मों की काफी चर्चा है और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
'माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त...' 'साजन' के डायरेक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का बड़ा राज
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'